फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Power outage lasts 30 hours amidst rain; population of one lakh in distress.

Fatehpur News: बारिश में 30 घंटे बिजली ठप, एक लाख आबादी बेहाल

Fri, 25 Sep 2026 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Power outage lasts 30 hours amidst rain; population of one lakh in distress.
लोधीगंज। शहर के शांतिनगर और बेरुईहार पावरहाउस की बिजली व्यवस्था बारिश के चलते दो दिन तक प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को महज आधे घंटे की बारिश के बाद रातभर बिजली की ट्रिपिंग होती रही। कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन वोल्टेज इतना कम रहा कि घरों में पानी की मोटर समेत बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चल सके। इससे क्षेत्रवासियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शांतिनगर पावरहाउस से शांतिनगर, सुल्ताननगर, लखनऊ बाईपास समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है। यहां बृहस्पतिवार रात से शनिवार सुबह तक करीब 30 घंटे बिजली बाधित रही। बीच-बीच में महज पांच मिनट के लिए आपूर्ति मिली, लेकिन कम वोल्टेज के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। बेरुईहार पावरहाउस से बेरुईहार, अरबपुर, ज्वालागंज और पीरनपुर क्षेत्र जुड़े हैं।
विज्ञापन

यहां भी 25 से 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती रही। दोनों पावरहाउस से जुड़े इलाकों में करीब एक लाख की आबादी रहती है। शांतिनगर पावरहाउस के जेई पंकज कुमार ने बताया कि बिजली खराब होने की कुछ शिकायतें मिली हैं। लगातार बारिश के कारण मरम्मत में दिक्कत आ रही है। वहीं बेरुईहार पावरहाउस के अवर अभियंता बृजलाल का फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed