{"_id":"6a2b046ebc3b2b1cc5099640","slug":"power-eleven-and-teachers-eleven-registered-victories-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-156500-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पावर इलेवन और टीचर्स इलेवन ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पावर इलेवन और टीचर्स इलेवन ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
फोटो-05-महेंद्र वर्मा व सलोने को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि व आयोजक। स्रोत:
फतेहपुर। विजय द स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बांदा सागर रोड स्थित सैय्यद बाबा चौराहे के निकट खेल मैदान में ग्रीन बॉक्स प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए दो मुकाबलों में पावर इलेवन और टीचर्स इलेवन ने जीत हासिल की।
पहले मैच में पावर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट पर 107 रन बनाए। सलोने तिवारी ने सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली। जवाब में बुलेट हब की टीम 11.5 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। पावर इलेवन ने यह मुकाबला 37 रन से अपने नाम किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सलोने तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में टीचर्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट पर 119 रन बनाए। महेंद्र वर्मा ने 35 गेंदों में चौके-छक्कों की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढकौली इलेवन की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 94 रन ही बना सकी। टीचर्स इलेवन ने 25 रन से जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेंद्र वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल, आशीष शुक्ला, देवेंद्र प्रकाश द्विवेदी, कमल किशोर गुप्ता, योगेंद्र कुमार, मुन्ना सिंह, अमित श्रीवास्तव, श्रीश शुक्ला, अभिषेक सेंगर, विश्वनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।