{"_id":"68e3a19947c72e6c670ee00f","slug":"power-crisis-persists-even-during-festivals-people-struggle-with-heat-and-darkness-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1288793-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: त्योहारों पर भी बिजली संकट बरकरार, गर्मी और अंधेरे से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: त्योहारों पर भी बिजली संकट बरकरार, गर्मी और अंधेरे से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे में बिजली आपूर्ति की स्थिति त्योहारों के समय और भी खराब हो गई है। उपभोक्ताओं को रोज मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे उमस भरी गर्मी और अंधेरे से लोगों को जूझना पड़ता है।
विद्युत निगम की ओर से 24 घंटे बिजली देने का दावा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। सुबह छह बजे शुरू होने वाली एक घंटे की रोस्टिंग अक्सर दो घंटे से ज्यादा तक होती है। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही जारी रहती है।
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार और रंजीत का कहना है कि बिजली कटौती का कोई तय समय नहीं है। कभी भी बिजली चली जाती है। महिलाएं सुनीता देवी, राजलक्ष्मी और पारुल ने बताया कि शाम को बिजली न रहने से रसोई का काम और बच्चों की पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
अवर अभियंता विनोद कुमार तोमर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण लाइनों में फॉल्ट आ रहे हैं। इन्हें ठीक कराने में समय लग रहा है। इससे आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है।