फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Potato started out of the Cold Store

गरिमा कोल्ड स्टोर से बाहर निकलने लगा आलू

Thu, 06 Apr 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Potato started out of the Cold Store
कोल्ड स्टोर में आलू लोड करने के लिए खड़े ट्रक - फोटो : अमर उजाला
गरिमा कोल्ड स्टोर के मलबे में दबा आलू निकालने का काम बुधवार से चालू हो गया। जेसीबी से आलू निकालकर ट्रक में लोड करने का काम शाम तक चलता रहा। हालांकि काफी मात्रा में आलू बर्बाद होने की आशंका है। उधर, कोल्ड स्टोर प्रबंधन ने फतेहपुर के सुंदर कोल्ड स्टोर में आलू भंडारित कराने की बात कर ली है। प्रबंधन का कहना है कि अगर कोई किसान आलू खुद ले जाना चाहते हैं तो वह भाड़ा देने को तैयार हैं।
विज्ञापन



बता दें कि रविवार की शाम इस शीतगृह की इमारत भरभरा कर ढह गई थी। मंगलवार से बिल्डिंग के ढहे मलबे को साफ करने का काम शुरू हुआ था। बुधवार को भी यह चलता रहा। इसी के साथ मलबे में दबे आलू को बाहर कर उसे दूसरे कोल्ड स्टोर में रखवाने की जद्दोजहद जेसीबी  के जरिए दिन भर चलती रही।
विज्ञापन


इसके लिए तीन ट्रकों मेें सुरक्षित आलू लोड किया जाता रहा। गरिमा कोल्ड स्टोर के मालिक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 30 हजार पैकेट आलू अन्यत्र रखवाने की बात हो चुकी है। फिलहाल फतेहपुर के सुंदर कोल्ड स्टोर आलू भेजा जा रहा है। वैसे ज्यादातर बीज होने के कारण बड़े नुकसान की संभावना कम है। फिर भी किसान हित में जो भी संभव है, प्रयास किए जा रहे हैं। बकौल राघवेंद्र, यदि किसान खुद-ब-खुद आलू ले जाना चाहते हैं तो उन्हें उनकी ओर से भाड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed