{"_id":"6a21c2f9dc31feca610555d0","slug":"population-of-3000-plunged-into-darkness-for-seven-days-water-crisis-aggravates-hardships-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156038-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सात दिन से अंधेरे में तीन हजार की आबादी, पेयजल संकट से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सात दिन से अंधेरे में तीन हजार की आबादी, पेयजल संकट से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
फोटो-02-हैंडपंप में पानी भरते ग्रामीण। संवाद
विजयीपुर। गढ़वा और मुगरियापुर गांव में पिछले सात दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। आंधी के दौरान क्षेत्र में कई बिजली पोल टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसे अब तक बहाल नहीं किया जा सका है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है।
मुगरियापुर गांव में एक सप्ताह से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अवर अभियंता की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
बिजली न होने से सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हो रही है। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
अवर अभियंता नुसरत अली ने बताया कि अधिक संख्या में पोल टूट जाने से आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत आ रही है। जल्द से जल्द सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।