{"_id":"583347a84f1c1b9f71b39bdc","slug":"poor-pension-housing-unleash-raised-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को पेंशन, आवास दिलाने की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को पेंशन, आवास दिलाने की उठाई आवाज
फतेहपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में धरना देते प्रधान संगठन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सोमवार को तीनों तहसील में एसडीएम का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत के प्रधानों के माध्यम से तैयार की सूची का सर्वे कराकर गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की आवाज उठाई। सदर, खागा तहसील के एसडीएम व बिंदकी तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। तहसील संघ के तहसील अध्यक्षों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
सदर तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव सुल्तान के नेतृत्व में धरना हुआ। इसमें तेलियानी, बहुआ, हंसवा, असोथर विकास खंड के प्रधानों ने सहभगिता निभाई। सभी प्रधानों ने गरीबों का नाम व योजना का नाम लिख कर अध्यक्ष को दिया। नरेंद्र यादव ने कहा कि सभी प्रधानों को फार्म देकर गांव के गरीबों का नाम व उनकी समस्या तैयार कराई गई है। इसमें आवास, पेंशन, राशन कार्ड दिलाने की गरीबों ने मांग की है। जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने कहा कि गांव के गरीब प्रधानों से पेंशन, आवास, राशन कार्ड दिलाने की मांग करते हैं। प्रशासन बिना प्रधानों की संस्तुति के ही लिस्ट जारी कर लोगोें को योजनाओं का लाभ दे रहा है। ऐसे में गरीबों को लाभ नहीं मिलता है। अपात्र ही इसका लाभ ले रहे हैं।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में तहसील का घेराव हुआ। तहसीलदार लालसिंह यादव ने जाकर प्रधानों की समस्याएं सुनी और निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि शौचालय के लिए अभी तक शासन से रुपया नहीं भेजा गया है। इससे शौचालयों का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है। ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर वृद्ध, निशक्तों को पेंशन की योजना का लाभ दिलाया जाए। छह महीना पहले मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। मजदूर बैंक व प्रधानों की चौखट के चक्कर लगा रहे हैं। इस मौके पर सूरजपाल यादव, शेरबहादुर सिंह, प्रेमनरायन सिंह, कल्यान सिंह, विक्रम सिंह चौहान, माया सिंह, रानू सिंह, राघव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
खागा प्रतिनिधि के मुताबिक प्रधान संघ ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग किया। तहसील अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि विजयीपुर ब्लाक में दो दर्जन ग्राम पंचायतों में इंदिरा और लोहिया आवासों एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थियों के सर्वे में भारी पैमाने पर धांधली की गई। इसकी वजह से अधिकांश पात्र वंचित रह गए। दोबारा जांच की मांग को लेकर एसडीएम हरिहर राम को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर कमलेश कुमार मंडेला, प्रकाशचंद्र अवस्थी, राजेंद्र पासवान, रामनारायण, गोपी निषाद, कुलदीप सिंह, कल्याण सिंह, ऊषा देवी आदि प्रधान मौजूद रहे।