फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pontoon bridge over the Yamuna at Bara being dismantled; ban imposed on four-wheelers.

Fatehpur News: खुलने लगा यमुना के बारा में बना पीपा पुल, चार पहिया वाहनों पर लगी रोक

Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge over the Yamuna at Bara being dismantled; ban imposed on four-wheelers.
फाेटो-31- बारा पीपे के पुल से निकलते दो पहिया वाहन व पैदल यात्री। संवाद
जाफरगंज। बारा यमुना पीपा पुल से शनिवार को चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पुल हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल दोपहिया वाहन किसी तरह से निकल पा रहे हैं। इसके बाद नदी पार करने के लिए लोगों को स्टीमर का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन

खजुहा ब्लॉक के बारा स्थित यमुना पीपा पुल मार्ग बांदा-गलौली को जोड़ता है। शनिवार देर शाम से चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे फतेहपुर और बांदा के बीच आने-जाने वाले लोगों को अब 30 से 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। यह पुल लोक निर्माण विभाग खंड-दो, बांदा के अधीन संचालित है और इसकी निर्धारित अवधि 15 जून तक रहती है।
विज्ञापन

पीपा पुल के ठेकेदार रावेंद्र सिंह ने बताया कि समय पूरा होने पर पुल हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसलिए चार पहिया वाहनों पर रोक लगाई गई है। एक-दो दिन में पुल पूरी तरह हटा दिया जाएगा और उसके बाद स्टीमर से आवागमन कराया जाएगा।

फाेटो-31- बारा पीपे के पुल से निकलते दो पहिया वाहन व पैदल यात्री। संवाद

फाेटो-31- बारा पीपे के पुल से निकलते दो पहिया वाहन व पैदल यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed