फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   polytechnic student murder case, kins are waiting for dead body

मुरादाबाद से छात्र का शव गांव नहीं पहुंचा

Fri, 20 Aug 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
polytechnic student murder case, kins are waiting for dead body
फतेहपुर। मुरादाबाद में गोली लगने से हुई छात्र की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा है। गांव के लोगों को घटना की जानकारी है, लेकिन उनके मां गुंजा देवी और पिता राजू पटेल को छात्र की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जम्मूपुर गांव निवासी किसान राजू पटेल का बेटा अभिजीत मुरादाबाद में पॉलिटेक्निक तृतीय वर्ष का छात्र था। मुरादाबाद में दोस्त के तमंचे से गोली चलने से अभिजीत की
विज्ञापन

बुधवार रात को मौत हो गई थी। जम्मूपुर गांव में होनहार छात्र की मौत से गम का माहौल है। घर से मृतक का बड़ा भाई अभिषेक और कुछ रिश्तेदार मुरादाबाद शव लेने गए हैं, लेकिन देर शाम वह नहीं लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मूपुर गांव के राजू पटेल किसान हैं। उनके पास करीब पांच बीघा खेत हैं। इसके अलावा, मजदूरी और ट्रैक्टर चलाकर परिवार चलाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राजू बड़े बेटे अभिषेक और छोटे बेटे अभिजीत की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। बड़ा बेटा अभिषेक इटावा में एयरफोर्स की नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं, अभिजीत पॉलिटेक्निक के पढ़ाई पूरी कर रहा था। दोनों की पढ़ाई के खर्च को राजू दिन रात मेहनत कर उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed