फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   POLITICAL

जीडीपी लुढ़कने से आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त- अखिलेश यादव

Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
POLITICAL
फतेहपुर के जहानाबाद में पूर्व मुख्य मंत्री के स्वागत के लिए खड़े सपाई। - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद (फतेहपुर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चौपट हो गई है। जीडीपी दर लुढ़कने का असर उद्योग धंधे व कामगार लोगों पर पड़ रहा है। उद्योग बंद हो रहे हैं। विकास की रफ्तार सुस्त हो गई है। अच्छे दिन का सपना दिखाकर आई सरकार लोगों के अच्छे दिन छीन ले रही है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिल्ली गांव में पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी के पौत्र इंजीनियर अनाविल के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। सपाई सुबह से ही आसपास डेरा डाले हुए थे। दोपहर दो बजे कार से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री को देख जिंदाबाद के नारे लगे। कुछ देर लोगों से मुलाकात व अभिवादन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक बद्री प्रसाद और पूर्व विधायक सुखरानी देवी की मूर्तियों का
विज्ञापन

अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश में विकास की रफ्तार सुस्त हो गई है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने आम जनता के भरोसा तोड़ा है। किसान अब भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार के वादे के विपरीत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर और जूते तक
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल पा रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है। डॉयल 100 और कई शहरों का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री योगी की चुटकी लेते हुए कहा कि जिसे भी अपना अच्छा नाम रखवाना हो वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकता है। पुलिस के एनकाउंटर के मामलों की उनकी सरकार बनने पर जांच कराई जाएगी। महानगरों में अब पाइप लाइन से घरों में गैस की सप्लाई की जा रही है। केंद्र सरकार ने बड़े शहरों से खाली

हुए गैस सिलिंडरों को गरीबों के बीच बांटकर गैस का दाम बढ़ाने का काम किया है किसानों से धान खरीदने के मामले में भी प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। कहा कि बिचौलियों के माध्यम से मिल मालिक धान की सीधे खरीद कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अपराह्न साढ़े चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी, पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed