फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political,attack,injured

जीत के जुनून में हारे प्रत्याशी के घर चढ़कर बवाल, 12 घायल

Sun, 09 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
political,attack,injured
खागा। प्रधानी का चुनाव जीतने का जुनून इस कदर चढ़ा की नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष व उनके समर्थकों ने हारे प्रत्याशी के घर के सामने आतिशबाजी शुरू कर दी। विरोध करने पर हारे प्रत्याशी के घर पर चढ़ गए और लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से एक-एक कर लोगों को पीटना शुरू कर दिया। बवाल में हारे प्रत्याशी पक्ष के 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर वहां से भाग गए। नौ लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हथगाम ब्लाक व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरौली गांव में प्रधानी चुनाव के बाद शुक्रवार की शाम सात बजे जमकर बवाल हुआ। यहां से पन्ना लाल भुर्जी की बहू सावित्री देवी पत्नी अमित कुमार प्रधान पद के लिए उम्मीदवार थी और गांव की वंदिता मौर्य पुत्री सुरेंद्र कुमार मौर्य भी चुनाव लड़ रही थी। चुनाव में वंदिता मौर्य प्रधान निर्वाचित हुई है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे पन्ना लाल के छोटे भाई वासुदेव, उनकी पत्नी रानी अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी प्रधान पक्ष व उनके समर्थक जीत का जश्न मनाते हुए उनके दरवाजे पहुंचे और पटाखे दागने शुरू कर दिए। वासुदेव ने दरवाजे के सामने पटाखे फोड़ने को लेकर विरोध किया।
विज्ञापन

बस फिर क्या था, प्रधान पक्ष व समर्थकों ने वासुदेव के घर पर हमला बोल दिया और वासुदेव, उसकी पत्नी रानी देवी, पुत्र राहुल, बेटी मनीषा को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख पड़ोस के उमाकांत, लवकुश, देवेंद्र, प्रमोद, अंकित कुमार, संतोष, अशर्फी लाल, उनकी पत्नी कलावती, चोखेलाल बीच-बचाव को दौड़े तो लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी जो सामान मिला हमलावरों ने इन सभी से लोगों को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में हमलावर पक्ष के दो लोगों भी चोटें आ गई हैं। हमलावरों ने घर के बाहर रखा सामान चारपाई, कुर्सी आदि तोड़ डाला। पुलिस जब तक गांव पहुंचती, हमलावर वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से नौ लोगों को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पन्ना लाल की तहरीर पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
पुलिस ने बवाल करने वाले 25 लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, तोड़फोड़, मारपीट, गाली-गलौज सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपियों में सुरेंद्र मौर्य, रंजीत मौर्य, पवन मौर्य, अशोक मौर्य, धीरज मौर्य, दुर्गा मौर्य, सुरजीत मौर्य, झूरीलाल, मिश्रीलाल, कृष्ण कुमार, नीरज मौर्य, योगेंद्र, नीलेश, आशीष, प्रकाश मौर्य, उजागर मौर्य, चिंटू, राजेश, अंकित, छेद्दू मौर्य, महेंद्र मौर्य, विजयभान, अमृतलाल, रामलाल, धर्म मौर्य शामिल हैं।

प्रधान पक्ष व समर्थकों द्वारा हारे प्रत्याशी के दरवाजे आतिशबाजी की जा रही थी। उनके विरोध पर यह हमला किया गया है। इसमें करीब 12 लोग घायल है। तीन को मामूली चोंटे हैं जबकि नौ गंभीर है। पन्ना लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ हो रही है। दूसरे पक्ष से दो लोग चुटहिल हुए हैं। विजयी प्रत्याशियों को जुलूस, आतिशबाजी या जश्न मनाने के लिए स्पष्ट रूप से मना किया गया था।
-- एके गौतम, इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed