{"_id":"b08784adf1d799ea833a5ac78e17242e","slug":"police-will-be-equipped-with-modern-facilities-kantrolrum-dg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कंट्रोलरूम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कंट्रोलरूम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा डीजी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस का कंट्रोलरूम जल्द अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा। पुलिस महानिदेशक दूरसंचार ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उक्त जानकारी देते हुए बताय कि सर्च इंजन गूगल की मदद ऐसा साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिसकी मदद से पुलिस की लोकेशन ली जा सकेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर पुलिस की कोबरा टीमों के रिस्पांस टाइम का भी हाल जाना।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डीजीपी दूरसंचार सूर्यप्रकाश शुक्ला दोपहर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करके बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम का हाल जाना गया है। कंट्रोल रूम को हाईटेक करने के लिए जल्द काम शुरू होगा। इसके बाद शहर के छह हिस्सों में बंटी कोबरा मोबाइल टीमों का रिस्पांस टाइम जानने के लिए कंट्रोल रूम से इमरजेंसी काल की गई। कॉल के बाद छह मिनट में कोबरा हरिहरगंज चौकी पहुंची। इसके बाद मुराइन टोला और आबूनगर पहुंची थी। प्रथम स्थान पाने वाली कोबरा को पुरस्कृत किए जाने का निर्देश दिया है। डीजीपी दूरसंचार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस अधिकांश देर में पहुंचती है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए रिस्पांस टाइम का समय-समय पर निरीक्षण किया जाना जरूरी है। इससे पब्लिक को जल्द राहत मिल सकेगी। जिले की पुलिस कहां घूम रही है इसका पता लगाने के लिए गूगल मैप तैयार किया गया है। जीपीएस सिस्टम से पुलिस बाइकों और थानों के वाहनों को लैस किया गया है। इससे गूगल मैप में एसपी सभी वाहनों को हाल जान सकते हैं। सीसीटीवी कै मरों से तहसील और कस्बा क्षेत्रों को लैस किया जाएगा। अब वायरलेस में वन सेलेक्ट कालिंग सिस्टम भी काम करेगा। अभी तक वायरलेस सेट से बात करने पर सूचना सभी जगह प्रसारित होती थी। अब सीधे एक थानेदार से सिंगल लाइन पर वायरलेस पर बात हो सकेगी। वायरलेस सिस्टम को किसी भी समय टेलीफोन की तरह इस्तेमाल में लाया जा सके गा। इस मौके पर एसपी अनीस अहमद अंसारी, एएसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी वंदना सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
इंसेट
अब 100 नंबर की पांच लाइनें चालू
पुलिस कंट्रोल रूम के हालात सही रिस्पांस नहीं मिलने के कारण दयनीय हो गए हैं। पब्लिक सीधे सीयूजी पुलिस अधिकारियों के नंबरों पर ही काल करती है। एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम की पांच लाइनें चालू कर दी गई है। ऐसे में हर पीड़ित की कॉल तत्काल कंट्रोल रूम में रिसीव हो सकेगी।
विज्ञापन