फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,thief

सेंध लगाकर नगदी सहित लाखों के जेवर किए चोरी

Sun, 09 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
police,thief
बकेवर। घर के बाहर व छत पर सो रहे परिजनों को पता तक नहीं चला और चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर उनकी गाढ़ी-कमाई उड़ा दी। परिवार के एक सदस्य जब वैवाहिक कार्यक्रम से रात में लौटे तो घटना की जानकारी लगी। खबर मिलने पर पुलिस भी आ गई। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के बचईपुर गांव निवासी अजय सिंह यादव किसान हैं। शुक्रवार की रात वह घर के बाहर सो रहे थे। उनका छोटा लड़का उपेंद्र सिंह व अन्य सदस्य घर की छत पर थे। जबकि बड़ा पुत्र पुष्पेंद्र सिंह रतनपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। रात में चोरों ने घर के पीछे की दीवार पर सेंध लगाई और अंदर घुस गए।
विज्ञापन

अलमारी बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवरात पार कर दिए। रात करीब तीन बजे जब पुष्पेंद्र सिंह घर लौटे तो घर में सामान बिखरा देख वह दंग रह गए। शोर मचाया तो परिजन उठकर अंदर आए तो पता चला कि चोरी हो गई है। रात में सूचना होने पर पुलिस घर पहुंची और जांच कर लौट गई। सुबह अजय सिंह ने थाने में चोरी की तहरीर दी। अजय सिंह के अनुसार चोर करीब 70 हजार रुपए नगद व चार लाख रुपए के जेवर ले गए हैं। बकेवर पुलिस चोरी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed