{"_id":"66fc4613781c5f224d03bb54","slug":"police-teams-leave-for-non-district-in-search-of-raj-kapoor-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-122222-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राजकपूर की तलाश में पुलिस टीमें गैर जनपद रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राजकपूर की तलाश में पुलिस टीमें गैर जनपद रवाना
विज्ञापन
खागा। छात्रा की खुदकुशी के मामले में फरार चल रहा आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह अब पुलिस विभाग के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। छह दिनों बाद भी आरोपी पकड़ से दूर है। ऐसे में विभाग पर जल्द गिरफ्तारी के लिए दबाव बना हुआ है।
कोतवाली पुलिस की तीन टीमें राजकपूर की तलाश में फतेहपुर समेत गैर जनपदों में खोजबीन में लगी हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। सोमवार को ही राजकपूर ने प्रधानाचार्य पद से इस्तीफा देकर पत्र वि़द्यालय प्रबंध समिति तक पहुंचाया है। इसे लेकर पुलिस विभाग की खोजबीन अभियान की किरकिरी हो रही है।
......................
अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल
खागा। राजकपूर के अदालत में समर्पण करने की चर्चा हो रही है। चर्चा है कि मंगलवार को जनपद न्यायाधीश के कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। पुलिस भी इस चर्चा की पुष्टि में लगी है।
विज्ञापन
.......................
सीएम की बिरादरी का हर आदमी खुद को मान रहा मुख्यमंत्री: स्वामी प्रसाद मौर्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर (खागा)। सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज के तीसरे तल से कूदकर जान देने वाली दिवंगत छात्रा के घर शोक संवेदना प्रकट करने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे।
परिजनों से मिलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि छात्रा के दोषियों को जल्द सजा नहीं मिली और जरूरत पड़ती है तो वह आंदोलन करने के लिए भी फतेहपुर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय पूरे प्रदेश में महिला अपराध चरम पर है और सरकार केवल महिला सुरक्षा की बात भाषण में ही कहती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री की हर बिरादरी का व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री मान रहा है और अधिकांश अपराधी उनकी बिरादरी के ही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के छात्रा के घर पहुंचने के चंद मिनट बाद वहां सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव समेत अन्य नेता पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। सांसद ने कहा कि इस मामले में त्वरित न्याय के लिए अफसरों से बातचीत की जाएगी और परिवार के साथ पार्टी हमेशा खड़ी है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
हेलीपैड बनाने के लिए देखी गई जगह
किशनपुर। नगर पंचायत किशनपुर में एसडीएम अजय कुमार पांडेय की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग के एई व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हेलीपैड बनाने के लिए रावण मैदान, सरौली इंटर काॅलेज व नागा बाबा स्टेडियम मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान नागा बाबा स्टेडियम पर हेलीपैड बनाने पर सहमति बनती दिखी। माना जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या चार या पांच अक्तूबर को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आ सकते हैं। इसके साथ ही कई राजनीतिक हस्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है।