फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,sucide,dampati

बेटों से क्षुब्ध होकर बुजुर्ग दंपती ने दी जान

Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
police,sucide,dampati
फतेहपुर। चार शादीशुदा बेटों होने के बावजूद अलग रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपती ने गुरुवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उनके शवों की देर शाम को पहचान हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि बटवारे के विवाद से परेशान होकर दंपती ने जान दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी शिवराज (68) और धनपतिया (65) सुबह घर से निकले थे। इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट ओवरब्रिज के नीचे दोपहर करीब 11 बजे बुजुर्ग पुरुष और महिला के शव मिले। उनके दंपती होने की आशंका जताई गई थी। पिता-मां की खोजबीन करते बेटा जितेंद्र शाम को जीआरपी थाने पहुंचा।
विज्ञापन

थाने में जितेंद्र ने शवों की फोटो देखकर पिता शिवराज और मां धनपतिया के रूप में शिनाख्त की। जितेंद्र ने बताया कि उसके तीन बड़े भाई अशोक, संतोष, गजेंद्र और दो बहनें गुड़िया, सरोज हैं। बहनें शादीशुदा है। बड़ा भाई अशोक पहले कतर में और संतोष चेन्नई में रहते थे। करीब दो साल से दोनों गांव में रहते हैं। बटवारे को लेकर अशोक और संतोष के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाई पिता और मां को कोसते थे। एक हफ्ते पहले घर का बटवारा हुआ था। जिसके बाद मां और पिता अलग रहने लगे थे। गुरुवार को वह लोग काम पर चले गए थे। पिता और मां सुबह घर से निकले थे। ग्रामीणों में चर्चा रही कि चार बेटे होने के बावजूद अलग रहकर गुजर बसर करने को दंपती मजबूर हो गए थे। तभी उन्होंने आत्महत्या की है। जीआरपी थानाध्यक्ष अंकुश कैथवास ने बताया कि घरेलू विवाद में दंपती ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed