फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police reached Semra village in search of murder

Fatehpur News: आलाकत्ल की तलाश में सेमरा गांव पहुंची पुलिस

Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police reached Semra village in search of murder
फालोअप
विज्ञापन

फोटो 28- सेमरा गांव में मृतक के नलकूप के पास संदिग्ध के साथ खोजबीन करती पुलिस

- किसान की हत्या में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। किसान हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब पहुंची है। पुलिस एक संदिग्ध को लेकर सेमरा गांव में करीब दो घंटे तक घूमती रही। पुलिस सभी की नजरों से बचना चाहती थी। कुछ लोगों के पहुंचने पर तलाश रोक दी। माना जा रहा है कि पुलिस आलाकत्ल की तलाश में पहुंची थी। उनके साथ मौजूद संदिग्ध का हत्याकांड से कोई जुड़ाव हो सकता है।
सेमरा गांव निवासी रामरतन रैदास 15 नवंबर की रात नलकूप की कोठरी में सो रहा था। उसकी रात को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन कोठरी में रामरतन का शव देखा गया था। मृतक की पुत्री मालती देवी ने गांव के रिश्ते में भतीजे बबलू के खिलाफ लेनदेन के विवाद पर पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोपी बबलू की लोकेशन पंजाब में मिलने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदली है। पारिवारिक संपत्ति विवाद और आशनाई के बिंदु पर जांच कर रही है। मृतक किसान के नलकूप में झाड़फूंक करने की भी बात सामने आई है। इस पर भी पुलिस ने जांच शुरू की है। वह नलकूप में सिलाई का भी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गांव के एक परिवार के आठ लोगों को हिरासत में लिए है। थरियांव पुलिस रविवार दोपहर सेमरा गांव पूछताछ के लिए पकड़े गए एक संदिग्ध को लेकर पहुंची। किसान के नलकूप पहुंची। नलकूप और आसपास काफी देर तक खोजबीन करती रही। ग्रामीणों के आने पर पुलिस रुक गई।

ग्रामीणों के जाने के बाद फिर नलकूप और जंगल में तलाश करती रही। माना जा रहा है कि पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल की तलाश को पहुंची थी। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed