{"_id":"659852d010914abb64092ca8","slug":"police-reached-missing-child-with-the-help-of-cc-camera-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-9290-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीसी कैमरे के सहारे लापता बच्चे तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीसी कैमरे के सहारे लापता बच्चे तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। घर के बाहर खेलते समय लापता बच्चे को कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के सहारे खोज निकाला। पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज के घोषियाना मोहल्ला निवासी इस्माइल का पुत्र शादिक (6) गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे शाम को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसी कैमरों के सहारे कचहरी चौकी क्षेत्र से बच्चे को बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन के माध्यम से पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया। (संवाद)