फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police reached Kanpur to take statement in the firing

गोलीकांड में बयान दर्ज करने कानपुर पहुंची पुलिस

Thu, 02 Jan 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police reached Kanpur to take statement in the firing
फतेहपुर। ललौली थानाक्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल युवक का बयान दर्ज करने पुलिस कानपुर रवाना हुई है। वारदात के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले में किसी परिचित का भी हाथ होना मान रही है। कुछ मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। इलाके के अराजकतत्वों की पुलिस ने धरपकड़ की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर के पांडेताला कंजरन डेरा निवासी छन्नू रैदास के घर में सोमवार रात दो चोर पहुंचे थे। गृहस्वामी के बेटे अमित कुमार की नींद अचानक खुल गई। एक बदमाश को अमित ने पकड़ कर पटक दिया। इस पर दूसरे ने गोली मार दी थी। गोली लगने से गंभीर रूप से अमित घायल हुआ था। उसे कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिवार के बच्चे छोड़कर सारे लोग कानपुर में हैं। पुलिस बुधवार को पीड़ित का हाल और बयान लेने नर्सिंग होम पहुंची। घायल की हालत नाजुक होने के कारण पीड़ित से बातचीत नहीं हो सकी। पुलिस ने परिवार के लोगो से बातचीत की। परिवार से पुराने विवाद और रंजिश के बारे में पूछताछ की गई। परिवार और पीड़ित के मोबाइल नंबरों के बारे में छानबीन की गई। घटना के समय का टावर लोकेशन की भी जांच में जुटी है। पुलिस ने इलाके के चिन्हित लोगों की छानबीन की। पांच संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। उनसे पूछताछ का सिलसिला चालू है। पुलिस मामले में कोई करीबी का हाथ मान रही है। गोली मारने के पीछे बदमाशों के अलावा दूसरी वजहों पर भी पुलिस जांच में जुटी है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि घायल की हालत में सुधार आ रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गोली मारने वाले बदमाशों की भी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed