{"_id":"615b44278ebc3e6267224788","slug":"police-raids-in-many-districts-in-conversion-case-fatehpur-news-knp656310034","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामले में पुलिस ने कई जिलों में की छापामारीᅠ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामले में पुलिस ने कई जिलों में की छापामारीᅠ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में मौलवी फिरोज आलम के धर्मांतरण कराने का मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गया है। पुलिस ने मामले में पुख्ता सबूत जुटाने के लिए महिला की खोजबीन में कई जिलों में छापामारी की है।
जिले में पहले भी धर्मांतरण के कई मामले सामने आ चुके हैं। नेपाल मूल के मौलवी मौलाना फिरोज आलम के धर्मांतरण कराने के सबूत जुटाने में पुलिस लगी है। पुलिस ने प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, कानपुर में मौलाना के धर्मांतरण कराने वाली महिला की तलाश की है। इसके बावजूद पुलिस को महिला का सुराग नहीं लग सका है। अब पुलिस के पास मौलाना को रिमांड में लेकर ही महिला का पता लगाने का विकल्प बचा है।
थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी को रिमांड में लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शहर के नुरूलहुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल से धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया था। स्कूल में पढ़ाने वाली पूर्व टीचर कल्पना सिंह ने नुरूलहुदा स्कूल में हिंदू बच्चों को मुस्लिम धर्म की तालीम देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्हें भी प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया था। विरोध करने पर स्कूल प्रबंधक ने उन्हें स्कूल से निकाल दिया था।
विज्ञापन
टीचर ने यह भी बताया था कि जेल में बंद धर्मांतरण के आरोपी मौलाना उमर गौतम भी नुरूलहुदा स्कूल आया करता था और तकरीर के जरिये लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। मामले में पूर्व टीचर की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमर गौतम, स्कूल प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन दो माह बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।