{"_id":"6277fb62178e51653c2e2376","slug":"police-loss-balika-fatehpur-news-knp695653098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालभर बाद पांच साल की बच्ची माता-पिता को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालभर बाद पांच साल की बच्ची माता-पिता को मिली
विज्ञापन
माता पिता के साथ खड़ी एक साल से गायब बच्ची। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ
फतेहपुर। बाल कल्याण समिति के प्रयास से एक साल से गायब बच्ची माता-पिता को मिल सकी। परिजनों को देख मासूम उनसे लिपट गई।
जून 2021 में कोरोना संक्रमण के बीच मलवां थाने के बुधईयापुर गांव में एक पांच साल की बच्ची मिली थी। मलवां पुलिस ने चाइल्ड लाईन के माध्यम से बच्ची को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बच्ची के माता-पिता का पता न चलने के कारण उसे राजकीय बाल गृह शिशुद्ध प्रयागराज में रखा गया।
इसके बाद समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व सदस्य अपर्णा पांडेय आदि ने पुलिस से मिलकर बच्ची के परिजनों को खोजने का प्रयास शुरू किया।
इसी दौरान थानाध्यक्ष मलवां अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शहर के तुराबवली का पुरवा के कुछ लोग आए हैं और बच्ची को अपनी बेटी बता रहे हैं। बच्ची को जब इनके सामने लाया गया तो वह अपनी मॉ को पहचान गई और लिपट कर रोने लगी।
बाल कल्याण समिति ने विधिक कार्रवाई पूरी कर बच्ची को उसकी माता को सौंप दिया।