फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police launched the operation triples in the district

जिले में एसपी ने शुरू कराया ऑपरेशन तिकड़ी

Sat, 14 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police launched the operation triples in the district
चेकिंग में पकड़े गए ट्रिपलिंग करने वाले बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले में एक नया अभियान ऑपरेशन तिकड़ी शुरू किया है। इसमें बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन संचालन और संदिग्ध पर नजर रहेगी। यह कभी भी किसी भी क्षेत्र में अचानक शुरू की जाएगी। यह ऑपरेशन ठीक चल रहा है या नहीं, इसकी औचक जांच खुद एसपी या उनका अधिकृत अफसर करेगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित थानेदार और दरोगा की कुर्सी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि जाफरगंज और खागा कोतवाली क्षेत्र में लूटपाट की गुरुवार को दो वारदातें हुईं थी। वारदातों में एक बाइक पर तीन लुटेरे रहे। रात में भी कोतवाली क्षेत्र में एक लूट की कोशिश की गई, इसमें भी बाइक पर तीन संदिग्ध सवार थे। इन्हीं घटनाओं और समानता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने यह नया आपरेशन तिकड़ी शुरू किया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिस क्षेत्र में ट्रिपल राइडिंग करते बाइक सवार मिलेंगे वहां के थानेदार और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर व सस्पेंड किया जाएगा। अक्सर बाइक सवार बदमाश नई उम्र के होते हैं। इन पर पुलिस अधिक गौर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बाइकों में सवार वृद्ध और महिलाओं को ट्रिपलिंग में छूट दी जाएगी। इस ऑपरेशन में तीनों बिंदुओं पर कड़ाई से कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed