{"_id":"62489b2b3822e44d8229faaf","slug":"police-hatya-postmartam-fatehpur-news-knp6889856189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हत्या के बाद बोरे में भरकर फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर हत्या के बाद बोरे में भरकर फेंका था शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। रायबरेली हाईवे पर एक पुलिया के नीचे 30 मार्च की रात मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उसमें गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कढ़ीवा गांव के पास पुलिया के नीचे एक बोरे से दुर्गंध आने पर प्रधान पप्पू सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बोरे से शव निकलवाया। जूट के बोरे में करीब 35 साल के युवक का शव था।
वह आसमानी रंग की शर्ट व नीली जींस पहने था। बोरे से शव मिलने से ही हत्या का संदेह हुआ था। पुलिस ने सीमावर्ती जिलों के थानों में मृतक का फोटो भेजा है। हालांकि तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने शव मिलने से करीब 24 घंटे पहले मौत होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पहली प्राथमिकता शिनाख्त की है।