फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police got a clue from the wheat scattered till the house, three arrested

Fatehpur News: घर तक बिखरे गेहूं से पुलिस को मिला सुराग, तीन गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police got a clue from the wheat scattered till the house, three arrested
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने गेहूं की बोरियां और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद फटी बोरी से रास्ते में बिखरता गेहूं पुलिस के लिए अहम सुराग बना। इसके सहारे आरोपियों तक पहुंचा जा सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी महाबीर प्रसाद के घर शुक्रवार रात चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान चोरी वाले घर से बिखरता गेहूं गांव के ही दीपक के घर तक जाता मिला। इससे पुलिस को अहम सुराग मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार शाम दीपक को गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके साथी अवधेश उर्फ टमाटर और रोहित कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने इसे भी हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से दो बोरी गेहूं और गेहूं बेचने से मिले 1750 रुपये बरामद किए गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय से हजारों का सामान चोरी

चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव स्थित सरकारी विद्यालय के किचन की दीवार में सेंध लगाकर चोर एमडीएम का सामान सोमवार रात चोरी कर ले गए हैं। प्रधानाध्यापक सरोज सोनकर ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को सहायक अध्यापक के साथ विद्यालय पहुंचे। यहां किचन की दीवार टूटी थी। चोर यहां से दो गैस सिलिंडर, एक चूल्हा, गैस-भठ्ठी, तीन भगौना, एक कढ़ाई, प्रेशर कुकर, थाली, जग, गिलास, प्लेट, चार बाल्टी आदि सामग्री उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed