फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police gives exemption to mineral vehicles in case of collection of Rs. 2000

Fatehpur News: दो हजार की वसूली में खनिज वाहनों को पुलिस दे देती छूट

Sat, 19 Apr 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police gives exemption to mineral vehicles in case of collection of Rs. 2000
फतेहपुर। जिले के हाईवे पर हादसों का बड़ा कारण खनिज वाहन हैं। खनिज वाहनों को पुलिस ने वसूली की रकम के लिए खुली छूट दे रखी है। कहीं भी ओवरलोड मौरंग, गिट्टी लदे ट्रक और डंपर खड़े नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन

खनिज वाहनों का अधिकांश आना-जाना बांदा व जिले की मौरंग खदानों से होता है। इनमें प्रमुख मार्गों में ललौली से बिंदकी-कानपुर हाईवे, दतौली से शहर कोतवाली हाईवे, जोनिहा से शहर, असोथर से थरियांव, धाता व किशनपुर से खागा है। इन सभी मार्गों से आने वाले खनिज वाहन कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचते हैं। मार्गों पर आठ थाना क्षेत्र व यातायात पुलिस के बैरियर लगते हैं। इनके अलावा एआरटीओ व खनिज के वाहन दौड़ते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्गों पर हादसे अक्सर खनिज वाहनों से ही होते हैं।
विज्ञापन

हादसों की वजह वाहनों को बेतरतीब तरीके से कहीं भी खड़ा करना होता है। असोथर, किशनपुर क्षेत्र में वाहन गांवों के संपर्क मार्गों से गुजरते हैं। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। इन वाहनों के आगे-पीछे लग्जरी कार से घूमते हैं और क्षेत्रीय पुलिस को प्रति वाहन चौथ चढ़ाकर पास से गुजारते हैं। यहां तक कोतवाली, थानों की पुलिस को भी दो-दो हजार महीना तय है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले दो टोल बूथों में भी खनिज वाहन टैक्स नहीं देते। खागा से प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी जाने वाले वाहन शॉर्टकट रास्ते से प्रेमनगर से निकल जाते हैं। इधर, बड़ौरी टोल बचाने के लिए बिंदकी, जोनिहा के शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर खड़े वाहनों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। आगे भी हाईवे के हादसा स्थलों को चिह्नित करके वाहनों को खड़ा होने से रोका जाएगा। नियमों के लिए यातायात के सिग्नल भी लगाए जाएंगे। -विजय शंकर मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed