फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police did excess on the door step of woman house, video virul

कोतवाली पुलिस का महिला के दरवाजे में लाठी चलाने का वीडियो वायरल.

Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
police did excess on the door step of  woman house, video virul
फतेहपुर। शहर कोतवाली पुलिस का एक महिला के दरवाजे पर मंगलवार रात लाठी पटकने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने से महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस किसी तरह मामले को रफा-दफा करने में जुटी है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर मोहल्ले का है। महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। महिला ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ 22 जून को देवर ने गलत हरकत की थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद घर छोड़कर देवर और देवरानी चले गए थे। उनकी मकान पर कब्जे की नीयत है। इसी वजह से मंगलवार रात देवर और देवरानी ने घर में घुसने का प्रयास किया। उनके
विज्ञापन

सहयोग में कुछ प्रभावशाली लोग हैं। जिनके इशारे पर भारी पुलिस फोर्स भी आई थी। पुलिस ने दरवाजे पर जमकर लाठी डंडे चलाए। घटना उनके सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उनका घर पैतृक संपत्ति से अलग है। जिसका बैनामा उनके नाम पर है। उधर, दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि घर में मारपीट कर उसे निकाला गया है। उसका सामान भी हड़प लिया गया है। तभी उसने पुलिस को बुलाया था। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed