फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police cremated the monkey

Fatehpur News: पुलिस ने बंदर का अंतिम संस्कार किया

Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police cremated the monkey
पुलिस ने बंदर का अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन

औंग। थाना क्षेत्र के हटिया चौराहे के पास रविवार बंदरों का झुंड सड़क पार कर रहा था। तभी बंदर को ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने बंदर के घायल होने की सूचना पुलिस को दी। एसआई हरिनाथ सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष अवस्थी गोपालगंज को घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस लेकर टीम के साथ डॉक्टर ने पहुंचे। बंदर की इलाज दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने थाने के मंदिर के बगल में गड्ढा खोदवाकर विधि विधान से लाल वस्त्र और रामनामी चादर के साथ अंतिम संस्कार कराया। आचार्य वीरेंद्र कुमार शुक्ल मौजूद रहे। पुलिस ने वन दरोगा श्रवण कुमार शुक्ल व रवींद्र कुमार को फोन कर सूचना दी। वन विभाग से कोई नहीं पहुंचा। संवाद


गांजे के साथ शातिर को पकड़ा
फतेहपुर। आबूनगर चौकी पुलिस ने बकंधा मोड़ से नीरज दुबे को एक किलो 100 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी तांबेश्वर का पुरवा निवासी है। आरोपी पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन



मां-बेटियों को पीटा
फतेहपुर। राधानगर थाने के बीबीपुर निवासी मलखान की पत्नी ममता ने बताया कि जमीन विवाद के चलते पड़ोसी खेमराज, छेदीलाल, पवन, मुकेश, गोरेलाल, छेदीलाल ने घर में हमला किया। उसकी बेटियों सेजल व काजल को गाली गलौज कर मारापीटा। उसे भी बीच बचाव में पीटा। जान से मारने की धमकी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से गोवंश की मौत का मुकदमा
फतेहपुर। खखरेरू थाने के इनायपुर निवासी वीरेंद्र कुमार चौकीदार है। उसने बताया कि गांव में मो. वसीम और गुइडू निवासी अढैया का खेत बटाई पर ले रखा है। खेत में कटीले तारों से घेराबंदी की है। तारों में बिजली करंट दौड़ा रखा है। करंट की चपेट में उसके दो गोवंश मर गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद





दहेज हत्या में पति गिरफ्तार
फतेहपुर। जहानाबाद पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित पति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाकर शुक्रवार को जान दी थी। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी पति रजनीश निवासी खजुरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed