फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police caught the accused of misdeeds absconding for six years

फतेहपुर: दुष्कर्म के बाद किशोरी का कराया था गर्भपात, छह साल से फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 19 Aug 2021 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Aug 2021 07:56 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ 2015 में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में विवेचक ने किशोरी के बयान न होने के कारण फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमा स्पंज कर दिया था।

विज्ञापन
Police caught the accused of misdeeds absconding for six years
पुलिस हिरासत में दिलीप सिंह   - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के मामले में छह साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से कुछ दिन पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह कस्बे के हनुमान गढ़ी मोड़ से छह साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी दिलीप सिंह निवासी मलाका थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ 2015 में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में विवेचक ने किशोरी के बयान न होने के कारण फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमा स्पंज कर दिया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद पीड़ित पक्ष ने दोबारा कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने करीब 2020 में पुन: विवेचना चालू की। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी के गिरफ्तार न होने के कारण उस पर 25000 का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed