फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Polica se acerc a las revelaciones en el asesinato del aparcero

बटाईदार की हत्या में खुलासे के करीब पहुँची पुलिस

Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Polica se acerc a las revelaciones en el asesinato del aparcero
खागा (फतेहपुर)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के वृद्ध बटाईदार की हत्या गांजा पीने को लेकर विवाद के चलते हुई थी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस खुलासा करने के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

हरदो गांव निवासी रामफल सिंह (72) कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के खेत बटाई पर लिए थे। वह 20 साल से खेत पर बने नलकूप पर ही रहते थे। मंगलवार रात नलकूप से 200 मीटर दूर सड़क पर रामफल का शव पड़ा मिला। शव के पास खून से सनी कुल्हाड़ी, कुल्हाड़ी का टूटा हत्था, एक टॉर्च और पेंट लगी चप्पल मिली थी। रामफल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला है कि गांजा पीने को लेकर रामफल से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed