फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Poles were laid 15 years ago, electricity did not reach

Fatehpur News: 15 साल पहले गाड़े गए पोल, नहीं पहुंची बिजली

Sun, 11 Aug 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Poles were laid 15 years ago, electricity did not reach
फतेहपुर। शहर के सुल्तान नगरवासियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। यहां न पक्की सड़कें हैं और न ही बिजली की उचित व्यवस्था है। 15 साल पहले गाड़े गए बिजली के पोल से तार तक बिछाए नहीं गए। मोहल्लावासियों को कनेक्शन के लिए काफी दूर से तार खींचना पड़ता है। लंबे तार होने की वजह से फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इस तरह की व्यवस्था लगातार हादसों को न्योता देती है।
विज्ञापन

सुल्तान नगर में पिछले 15 सालों से सड़क और बिजली व्यवस्था की स्थिति बदतर बनी हुई है। मोहल्लावासी एक दशक से इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यहां 15 साल पहले ही बिजली के पोल लगाए गए थे, लेकिन लाइन अभी तक लाइन नहीं दौड़ाई गई। लोगों को 100 मीटर दूर हाईवे किनारे पोल से तार बिछाना पड़ रहा है। ये तार भी पड़ोसियों के मकान के ऊपर से लाए गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लंबे तारें खीचने की वजह से अक्सर फॉल्ट होते रहते हैं। ठीक कराने के लिए लोगों को बिजली घरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां कीचड़ और जलभराव की खासी दिक्कत है। पिछले एक दशक से पक्की सड़क की मांग हो रही है, लेकिन नगर पालिका अधिकारी इसे नजर अंदाज कर रहे हैं। कच्ची गलियों में बारिश के दिनों में पूरे तीन से चार महीने जलभराव और कीचड़ बना रहता है। बच्चों को कीचड़ के बीच से स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे उसमें गिर जाते हैं। इसको लेकर मोहल्लेवासियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed