{"_id":"571e6cd24f1c1b0c75a91bc8","slug":"poised-to-strike-kept-open-establishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल को लेकर असमंजस, खुले रहे प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल को लेकर असमंजस, खुले रहे प्रतिष्ठान
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
दुकानें खोलकर बैठे स्वर्णकार समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ पुन: शुरू होने वाली हड़ताल असमंजस की भेंट चढ़ गई। प्रदेश नेतृत्व से कोई दिशा निर्देश न मिलने से सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान खोले रहे।
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों में दो फाड़ होने से आंदोलन शुरू नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से सराफा कारोबारियों में लगाए जा रहे एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एक बार फिर स्वर्णकार आंदोलित हैं। 25 अप्रैल से आंदोलन होना था लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सोमवार को चौक में सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान खोले रहे। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी ने बताया कि अभी प्रदेश स्तर से आंदोलन करने के लिए दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। जैसे ही निर्देश आते हैं, फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन