{"_id":"584311a84f1c1b8476de58d6","slug":"pocket-in-freezing-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में जेब भी ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में जेब भी ठंडी
फतेहपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा का बंद एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद कड़ाके की सर्दी में लोगों की जेब भी ठंडी हैं। शीतलहर में लोग बैंकों व एटीएम के बाहर लंबी लाइन में लगे ठिठुरते रहे। इसके बाद भी कई उपभोक्ताओं का नंबर आते आते कैश ही खत्म हो जाता है। शनिवार को लोगों को कैश के लिए परेशान होना पड़ा। पंजाब नेशनल बैंक में कैश के लिए मारामारी रही तो एटीएम का शटर गिरा रहा जिसे देखकर लोग भटकते रहे।
इसी प्रकार विजया बैंक के एटीएम में लंबी लाइन लगी रही। एचडीएफसी बैंक में लोगों ने कैश निकाला जबकि एटीएम का शटर बंद रहा। यूनियन बैंक में सुबह से लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रण करने में जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान उपभोक्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।
पत्थरकटा चौराहा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में भी लोगों की लंबी लाइन लगी रही, लेकिन कैश खत्म होने से लोगों को लौटना पड़ा। करेंसी का संकट बढ़ता जा रहा है। खाते में पैसा होने के बाद भी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।