{"_id":"588cedaf4f1c1bfd34cf3acc","slug":"please-re-inspection-booths-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों का फिर से करें निरीक्षण-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों का फिर से करें निरीक्षण-डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक लेते एडीएम आलोक सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की दो शिफ्ट में कामकाज की समीक्षा हुई। पहली शिफ्ट में डीएम सेल्वा कुमारी जे. और दूसरी शिफ्ट में एडीएम आलोक सिंह ने अध्यक्षता की। डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों के दुबारा निरीक्षण का वक्त आ गया है। सभी अफसर खुद जाकर निरीक्षण करें और व्यवस्था में कमी को दूर करें। उनके निरीक्षण में कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्वाचन आयोग के आदेश का अनुपालन कराना पहला दायित्व है। पहले चरण के सत्यापन में मतदान केंद्र बने बड़ी तादाद में परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन, रैंप, हैंडपंप, शौचालयों की व्यवस्था न होना पाया गया था। संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए गए थे। अब दूसरे चरण का सत्यापन तुरंत शुरू करें।
इसके लिए सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार से सभी अधिकारी अपने-अपने सेक्टर और जोन के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन केंद्रों में अभी तक सुविधाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। उनकी रिपोर्ट तत्काल दी जाए, जिससे संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए जा सकें। बैठक में एसडीएम अभिनव रंजन, डीआईओएस नंदलाल यादव, बीएसए विनय कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी के अलावा सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।