फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Playing with health: Vaccines being hauled in bags like vegetables.

Fatehpur News: सेहत से खिलवाड़, झोलों में सब्जी की तरह ढोई जा रही है वैक्सीन

Wed, 05 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Playing with health: Vaccines being hauled in bags like vegetables.
फोटो-36-खखरेरू सीएचसी में हाथ में वैक्सीन लेकर जाता सप्लायर। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खखरेरू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विजयीपुर से क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के लिए भेजी जाने वाली वैक्सीन के परिवहन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि जिन वैक्सीनों को निर्धारित तापमान में सुरक्षित ढंग से पहुंचाया जाना चाहिए, उन वैक्सीनों को कैरियर या कोल्ड बॉक्स के बजाय एक वितरणकर्ता बाइक से साधारण झोले में रखकर विभिन्न वितरण स्थलों तक पहुंचा रहा है। इससे वैक्सीन की गुणवत्ता, कोल्ड चेन व्यवस्था और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सीएचसी खखरेरू, बिछियावां मोड़, कनपुरवा, अपना बाजार और कोट रोड समेत कई वितरण स्थलों पर वैक्सीन भेजी जाती है। यहां संबंधित क्षेत्रों की एएनएम वैक्सीन प्राप्त कर गांवों में बच्चों का टीकाकरण करती हैं। आरोप है कि परिवहन के दौरान वैक्सीन को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने के बजाय साधारण झोले में रखकर बाइक से ले जाया जाता है, जिससे कोल्ड चेन टूटने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अधिकांश टीकों को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। इसके लिए आइस पैक युक्त वैक्सीन कैरियर या कोल्ड बॉक्स का उपयोग किया जाता है, ताकि परिवहन के दौरान तापमान नियंत्रित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि वैक्सीन वास्तव में बिना कोल्ड चेन के झोले में ढोई जा रही है तो यह बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही है। आरोप है कि कई महीनों से इसी तरीके से वैक्सीन विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी करते रहे। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
वर्जन
यदि वैक्सीन निर्धारित तापमान से बाहर रहती है तो उसकी प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है और बच्चों को टीकाकरण का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। इसी वजह से राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में कोल्ड चेन व्यवस्था को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। -डॉ. ब्रजेश पांडेय, प्रभारी पीएचसी, विजयीपुर।

वर्जन
शिकायत उनके संज्ञान में आई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कोल्ड चेन नियमों की अनदेखी या किसी भी स्तर पर लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. उदय भान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed