फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Plastering of Banda-Kanpur highway by putting boulders

Fatehpur News: बोल्डर डालकर बांदा-कानपुर हाईवे की लीपापोती

Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Plastering of Banda-Kanpur highway by putting boulders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। बांदा कानपुर स्टेट हाईवे में ललौली के मध्य बड़े गहरे गड्ढों में लोकनिर्माण विभाग गिट्टी के बजाय बोल्डर डालकर मरम्मत की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। नुकीले बोल्डरों से ट्रक और डंपरों के टायर खराब होंगे। दो दिन में सिर्फ चार डंपर बोल्डर डालकर गहरे गड्ढों को भरने की कोशिश की गई है। ऐसे में अभी भी वाहन चालकों का गड्ढों का दर्द झेलना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान शमीम खान, पूर्व प्रधान मुबारक खान, रमेश कुमार, राजकुमार, सूरज, हनीफ खान, मुमताज खान, राहुल, कल्लू, जुम्मन खान, एजाज खान ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग गिट्टी के स्थान पर गहरे गड्ढों में कम मात्रा में बोल्डर डालकर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। इससे वाहनों के टायर फट रहे हैं। यह समस्या को नासूर बना देंगे। लोकनिर्माण विभाग के जेई अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया कि बोल्डर डलवाए जा रहे हैं। पत्थर बैठने के बाद गिट्टी डाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed