{"_id":"5761b1794f1c1b471e11baba","slug":"pjanc-policemen-were-plagued-by-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"पजांच में रोगों से जकड़े मिले पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पजांच में रोगों से जकड़े मिले पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में स्वास्थ्य कैंप पर जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में कर्मियों और उनके परिवारों के लिए बुधवार को मेडिकल कैंप लगाया गया। तीस प्रतिशत पुलिसकर्मी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित हैं। डाक्टरों ने रोगों के लक्षण जानने के बाद जांच और दवाएं वितरित की हैं।
पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में कैंप का शुभारंभ एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर एएसपी राजकमल यादव ने किया। कैंप में जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डाक्टर आदर्श, वरिष्ठ फिजीशिएन आरएम गुप्ता, ईएनटी डा. राजीव चौधरी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. शरद कुमार ने रोगियों का परीक्षण किया। कैंप में 101 पुलिस कर्मी व उनके परिवार के लोग शामिल हुए, इसमें 45 महिलाएं व 59 पुलिसकर्मी हैं।
डाक्टर आरएम गुप्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों में तीस फीसदी के लक्षण डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। इनकी जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू किया जाएगा। वायरल से भी काफी मरीज पीड़ित हैं। इस मौके पर सीएमओ डा. विनय पांडेय, सीओ जाफरगंज पुर्णेंदु सिंह, सीओ थरियांव मदन सिंह, पुलिस लाइन आरआई राजेंद्र शर्मा व अस्पताल प्रभारी डा. दिलीप सिंह राजा साहब शामिल रहे हैं।