{"_id":"614783048ebc3e7d131a4f8d","slug":"pit-will-be-removed-from-695-km-fatehpur-news-knp6531859115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 695 किमी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 695 किमी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द ही अभियान शुरू करेगा। वैसे 15 सितंबर से शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते नहीं हो सका। शासन की ओर से 15 अक्तूबर तक जिले की 695 किमी. सड़कों की मरम्मत करने के आदेश दिए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग(प्रांतीय खंड) 460 किमी व निर्माण खंड-2 235 किमी सड़कों की मरम्मत कराएगा। शासन से मरम्मत के लिए प्रांतीय खंड को 94.76 लाख रुपये व निर्माण खंड-2 को 48.41 लाख की धनराशि दी गई है। बता दें कि शहर में कई सड़कें गड्ढों में बदल गईं हैं। जिनमें आए दिन घटनाएं होती हैं।
ललौली से बिंदकी मार्ग चलने लायक नहीं बची है। मौरंग और गिट्टी लोड ट्रकों के निकलने से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रोज कोई न कोई ट्रक खराब हो जाता है और जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
गाजीपुर से असोथर मार्ग में डामर का नामोनिशान नहीं बचा है। गिट्टी और मिट्टी ही बची है। गर्मी में धूल और बारिश में कीचड़ से लोगों को जूझना पड़ता है। यह सड़क पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी है।
....
फतेहपुर से बहुआ मार्ग करीब छह किमी पूरी तरह से ध्वस्त पड़ा है। इसमें बांदा जाने वाले वाहनों का रात दिन आवागमन होता है। चार पहिया वाहनों की चेचिस सड़क में रख जाती है। इससे राहगीरों को दिक्कत उठाना पड़ता है।
.............
बारिश के कारण गड्ढामुक्त अभियान की शुरुआत नहीं हो सकी है। अब मौसम सही हुआ है। जल्द ही सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का काम शुरू कर दया जाएगा। जिले की कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत होनी है। - अनिल कुमार शील, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड