{"_id":"69711fba36a83d6cee0dd65b","slug":"pipeline-leakage-supplies-contaminated-water-to-100-houses-on-maharaha-road-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-147941-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पाइपलाइन लीकेज से महरहा रोड में 100 घरों को दूषित पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पाइपलाइन लीकेज से महरहा रोड में 100 घरों को दूषित पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो-09-पाइप लाइन का लीकेज ठीक करते नगर पालिका कर्मी। संवाद
बिंदकी। महरहा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका की पाइपलाइन में लीकेज होने से बुधवार को करीब 100 घरों में दूषित जलापूर्ति होने की समस्या पैदा हो गई। लीकेज के कारण गंदा पानी घरों की लाइनों में पहुंचने लगा। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई।
शिकायत मिलने पर नगर पालिका की जलकल टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मेहनत के बाद पाइपलाइन की मरम्मत कर शुद्ध जलापूर्ति शुरू की। मरम्मत कार्य में लगभग छह घंटे का समय लगा। इस दौरान पूरे इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
जलकल जेई योगेश गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन पेड़ की जड़ों के दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लीकेज हुआ। मरम्मत के बाद पाइपलाइन दुरुस्त कर दी गई है और क्षेत्र में अब स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है।