{"_id":"6ae6408fdcc84306f10bf527","slug":"pet-today-12048-candidates-to-face-the-acid-test-across-16-centers-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-165513-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीईटी आज, 16 केंद्रों पर 12,048 अभ्यर्थियों की होगी अग्निपरीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीईटी आज, 16 केंद्रों पर 12,048 अभ्यर्थियों की होगी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
फतेहपुर। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के अंतिम दिन 12,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
इसमें प्रत्येक पाली में 6,024 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा से पहले मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर परीक्षा के मद्देनजर एसपी अभिमन्यु मांगलिक की ओर से यातायात रूट डायवर्जन पहले ही जारी किया जा चुका है। पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।