फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pet exam

पैट परीक्षा की निगरानी करेंगे पूर्व फौजी

Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
pet exam
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले के 19 केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली परीक्षा की निगरानी पूर्व सैनिक भी करेंगे। परीक्षा मंगलवार सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्र से लेकर प्रश्नपत्र पहुंचाने तक में पूर्व सैनिक भी लगाए गए हैं। सभी केंद्रों में एक-एक पूर्व फौजी को केंद्र इंचार्ज बनाया गया है। यह केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा की निगरानी करते हुए आयोग को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

500 से अधिक अभ्यर्थियों की क्षमता वाले केंद्रों में दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इन केंद्रों में ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम, सुंदरमती बालिका इंटर कॉलेज राधानगर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड हैं। इनके अलावा अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ आयोग से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व फौजी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा और परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र में प्रवेश बंद हो जाएगा। मास्क का होगा अनिवार्य होगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने सोमवार दोपहर कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने पर चर्चा की। उधर, सदर एसडीएम प्रमोद झा और खागा एसडीएम आशीष कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed