फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   patrolling police team seized tractor loaded with duplicate cement bags

गश्ती दल ने नकली सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रैक्टर बरामद किया

Fri, 03 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
patrolling police team  seized tractor loaded with duplicate cement bags

हुसैनगंज बाईपास चौराहे पर बुधवार की रात गश्ती दल ने नकली सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रैक्टर बरामद किया है। बोरियों पर एक नामी सीमेंट उत्पादक कंपनी का स्टांप चस्पा कर डिलेवरी होनी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने सीमेंट को सीज करके एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। नकली सीमेंट के गोरखधंधा aकरने वालों की पड़ताल में पुलिस जुटी है। पुलिस ने नकली सीमेंट तस्करी करने का मुकदमा दर्ज किया है
विज्ञापन


शहर के  बाकरगंज पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार बुधवार रात बाईपास पर गश्त पर थे। उन्होंने शहर में आने वाले वाहनों की चेकिंग लगाई थ

 शहर के अंदर आ रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर में लदी 72 बोरी सीमेंट लदी देखी। सीमेंट की बोरियों पर एक सीमेंट का नकली नाम दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पुलिस को डुप्लीकट सीमेंट बाजार में सप्लाई करने की आशंका हुई। पुलिस का शक सही निकला और ट्रैक्टर में लदी सीमेंट नकली निकली।

पुलिस ने गहन तरीके से छानबीन शुरु की। तभी ट्रैक्टर का चालक सुरेश कुमार और शिवशंकर निवासी उधन्नापुर मौके से फरार हो गया।

वहीं ट्रैक्टर में सवार सुनील निवासी भदवा थाना मलवां को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि  नकली सीमेंट की खेप रायबरेली के ऊं चाहार से लाई गई थी।


सीमेंट कारोबारी एक  सफेदपोश के गोदाम पर उतरनी थी। लेकिन गोदाम से जाने से पहले ही पुलिस की धरपक ड़ में ट्रैक्टर फंस गया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ नकली सीमेंट तस्करी करने का आरोप का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग काफी दिनों से बाजार में नकली सीमेंट लाने का काम करते हैं। नकली सीमेंट की खरीद फरोख्त में जुड़े कारोबारियों का ही हाथ हो सकता है। शहर के सीमेंट व्यवसाइयों की पड़ताल की जा रही है। एक सफदपोश सीमेंट कारोबारी की ओर भी पुलिस के शक की सुई घूमी हुई है। प्रभारी कोतवाल सीके उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed