फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patients returned after finding primary health centers locked

Fatehpur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला मिलने से लौटे मरीज

Mon, 06 Oct 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Patients returned after finding primary health centers locked
फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। जन आरोग्य मेला जैसी महत्त्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना एक बार फिर लापरवाही की भेंट चढ़ गई। रविवार को जिले के 50 से अधिक प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन प्रस्तावित था।
विज्ञापन

लेकिन कम से कम 10 केंद्रों पर न तो मेला लगा और न ही कोई सूचना दी गई। इस दौरान कई केंद्रों पर ताला मिलने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मलवां ब्लॉक के गोपालगंज पीएचसी पर आयोजन की कोई तैयारी नहीं दिखी। केवल ओपीडी खुली रही। यहां डॉ. हिमांशु ने 20 मरीजों का सामान्य इलाज किया। सामान्य दिनों में यहां 50-60 मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवमई पीएचसी पर डॉक्टर और स्टाफ नदारद रहे और सूचना बोर्ड भी खाली मिला। भैसौली उप स्वास्थ्य केंद्र में तो अस्पताल पर ताला लटका मिला। नियमों के अनुसार छुट्टी के दिन भी एक कर्मी की उपस्थिति अनिवार्य है।
चिकित्सा अधिकारी मनीष शुक्ला ने बताया कि हर रविवार को आरोग्य मेला लगना सुनिश्चित है, लेकिन कुछ कारणों से आयोजन नहीं हो सका। हालांकि वह मेला न लगने का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।

मजबूरी में निजी अस्पताल से लेनी पड़ी दवा

नयाखेड़ा गांव के राजाराम ने बताया कि रविवार को आरोग्य मेला लगने की जानकारी मिली थी। दो दिन से बुखार आ रहा है, उसी का इलाज कराने के लिए आए हैं, लेकिन अस्पताल में किसी तरह की कोई व्यवस्था ही नहीं है। मजबूरी में निजी अस्पताल से दवा ली है।

बड़ाखेड़ा की रामदुलारी ने बताया कि पेट में परेशानी है। इसी को दिखवाने के लिए अस्पताल आईं हैं, लेकिन यहां डॉक्टर ही नहीं है। इसके पहले भी डॉक्टर न होने के कारण परेशान हो चुकी है। मजबूरी में जिला अस्पताल जा रही है।

हर रविवार को प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेला लगाने का आदेश है। रविवार को भी सभी केंद्रों में आरोग्य मेला का आयोजन हुआ है, जहां नहीं हुआ उसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच करवाई जाएगी।

डॉ. इश्तियाक अहमद, एसीएमओ।

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

फोटो-40-भैसोली प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed