फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patient troubled by heat in dialysis unit

Fatehpur News: डायलिसिस यूनिट में गर्मी से मरीज परेशान

Wed, 01 May 2024 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Patient troubled by heat in dialysis unit
फतेहपुर। डायलिसिस यूनिट के एक महीने से दोनों एसी खराब हैं। इससे गर्मी में पसीना बहाते हुए मरीजों को डायलिसिस करानी पड़ी रही है। ऐसे में संक्रमण का भी खतरा है, जबकि डायलिसिस यूनिट में ठंडक होना आवश्यक है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन

सदर अस्पताल में तीन सालों से डायलिसिस यूनिट का संचालन हो रहा है। इन दिनों प्रतिदिन 20 से 24 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। यूनिट का संचालन सुबह 5.30 बजे से रात्रि 11.30 तक चार शिफ्टों में होता है। एक मरीज के रक्त शोधन प्रक्रिया में चार घंटे का समय लगता है। हर समय सभी बेड फुल रहते हैं, लेकिन ऐसी भीषण गर्मी में डायलिसिस सेंटर के एक महीने से दोनों एसी नहीं चल रहे हैं। पंखों के सहारे मरीजों को गर्मी से राहत देने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में मरीज डायलिसिस के दौरान पसीना-पसीना हो रहा हैं।
विज्ञापन


सदर तहसील के केवई गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की डायलिसिस करवाने के लिए आए हैं। यूनिट के अंदर गर्मी के कारण मरीज परेशान थे। ऐसी गर्मी में यूनिट में ठंडक न होने से मरीज के प्रति डर लगा रहता है कि कहीं संक्रमण न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह कस्बा निवासी पवन कुमार ने बताया कि रिश्तेदार को देखने के लिए डायलिसिस यूनिट आए हैं। मरीज से मिलने के लिए चार घंटे इंतजार करने के लिए बोला गया। डायलिसिस के बाद मरीज का गर्मी से बुरा हाल था।
डायलिसिस यूनिट के एसी बनने का कोटेशन कंपनी के पास भेज दिया गया है। एक दो दिन में एसी चलने लगेंगी।
-प्रिंस बाजपेई, डायलिसिस यूनिट इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed