फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Passengers face inconvenience due to 'no-room' status and long waiting lists on trains during the festive season.

Fatehpur News: त्योहारों में ट्रेनों में नो-रूम और लंबी वेटिंग से यात्री परेशान

Thu, 01 Oct 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Passengers face inconvenience due to 'no-room' status and long waiting lists on trains during the festive season.
फोटो-31-रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
फतेहपुर। त्योहार आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों से घर लौटने और त्योहार के बाद काम पर वापस जाने वालों को कन्फर्म सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। फतेहपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर से एसी तक लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिल्ली रूट की ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस में त्योहार के आसपास की तारीखों पर स्लीपर और थर्ड एसी में लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ ट्रेनों में बुकिंग रिग्रेट तक पहुंच गई है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। यात्रियों को आरएसी या वेटिंग टिकट से ही संतोष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें फुल
मुंबई की ओर जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जुड़ी ट्रेनों में त्योहार की तारीखों पर सीटों की मांग बढ़ गई है। स्लीपर और एसी कोच में बुकिंग तेजी से भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल टिकट के लिए सुबह से कतार
नियमित टिकट नहीं मिलने के बाद यात्रियों की उम्मीद तत्काल कोटे पर टिकी है। फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर सुबह से ही कतार लग रही है। ऑनलाइन बुकिंग में भी टिकट खुलने के कुछ ही मिनटों में सीटें भर जा रही हैं।


स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोच से राहत की उम्मीद
प्रयागराज के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए मांग की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी देखकर समय से टिकट बुक कराएं।

फोटो-31-रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो-31-रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed