{"_id":"6abeaf101867560e420f5b47","slug":"learning-kits-will-make-education-more-engaging-for-young-children-while-practice-will-hone-their-skills-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-163638-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लर्निंग किट से नौनिहालों की पढ़ाई होगी और रोचक, अभ्यास से निखरेगा हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लर्निंग किट से नौनिहालों की पढ़ाई होगी और रोचक, अभ्यास से निखरेगा हुनर
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएमश्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की पढ़ाई को प्रभावी बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को स्टूडेंट लर्निंग किट और डायरी उपलब्ध कराएगा। किट के जरिये बच्चों को पढ़ाई के साथ अभ्यास और गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
इसके लिए विद्यालयों को प्रति छात्र 445 रुपये की धनराशि दी जाएगी। इससे बच्चों के लिए जरूरी शिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी। विभाग का उद्देश्य अधिगम स्तर में सुधार के साथ बच्चों को निपुण लक्ष्य हासिल करने में मदद करना है।
बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि लर्निंग किट से बच्चों को कक्षा में पढ़ाए गए पाठ का अभ्यास करने के साथ रचनात्मक क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को लर्निंग किट और डायरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाना और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार करना है।
विज्ञापन
किट में होंगी उपयोगी सामग्री
स्टूडेंट लर्निंग किट में बच्चों के स्तर के अनुसार वर्कशीट और अभ्यास सामग्री, गतिविधि आधारित सामग्री, रंगीन वर्कबुक और ड्राइंग शीट शामिल होंगी। इनके जरिये बच्चे विषयों को बेहतर ढंग से समझने के साथ नियमित अभ्यास कर सकेंगे। किट वितरण का रिकॉर्ड रखने के लिए प्रत्येक विद्यालय में पंजिका भी तैयार की जाएगी।
शिक्षकों को भी तैयार करनी होगी टीएलएम
विद्यालयों में निपुण लक्ष्य पोस्टर, तालिका पोस्टर, शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) और साप्ताहिक आकलन ट्रैकर की व्यवस्था होगी। शिक्षकों को विषय और पाठ के अनुरूप टीएलएम तैयार कर कक्षा शिक्षण में प्रभावी इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे कक्षा शिक्षण को अधिक गतिविधिपरक बनाने पर जोर रहेगा।
परीक्षा से पहले भी होगी तैयारी की समीक्षा
बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के अधिगम स्तर के साथ उनकी शैक्षिक तैयारी की भी समय-समय पर समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में हाल ही में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा कराई गई। इसमें जिले के सभी 10 ब्लॉकों से 85 बच्चों ने प्रतिभाग किया।