फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Passengers at the railway station chaos

यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

Tue, 26 May 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 26 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Passengers at the railway station chaos

कौशांबी जिले के अटसरांय व सिराथू के बीच मूरी एक्सप्रेस के हादसाग्रस्त होने से दिल्ली -हावड़ा रूट टप हो गया। इस बीच आदर्श रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


करीब चार घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। एक तरफ ट्रेनों की लोकेशन नहीं मिल रही थी तो दूसरी तरफ टिकट वापसी के लिए मारामारी की नौबत रही।

जीआरपी व आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को काबू किया। इस बीच शहर पुलिस को भी स्टेशन पर मोर्चा संभालना पड़ा।
दरअसल ट्रेन दुर्घटना के बाद आदर्श रेलवे स्टेशन पर जुटे तमाम यात्री कुछ देर तक तो इंतजार करने लगे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि रूट खुलने में काफी वक्त लगेगा तो वे हंगामा करने लगे। स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर कामन हाल में हो हल्ला शुरू हो गया।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे तक ट्रेनों की स्थिति न मालूम होने पर यात्रियों ने टिकट लौटाने का प्रयास किया लेकिन ऊपर से कोई आदेश न मिलने से टिकट विंडो पर कार्यरत लिपिकों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर यात्रियों का हंगामा बढ़ गया। दस मिनट में स्टेशन के कामन हाल मेें अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शहर कोतवाल मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। टिकट लौटाए जाने की जिद में अड़े यात्रियों से धैर्य बनाए रखने के साथ उन्होंने सहायक स्टेशन मास्टर के पास पहुंच कर ऊपर से आदेश लेने की बात कही। फिर खुद बुकिंग काउंटर रूम पहुंचे। उच्चाधिकारियों से आदेश मिलने के बाद टिकट लौटाने का काम शुरू हुआ। शाम छह बजे तक इसके बाद 150 टिकट लौटाए गए। महिला टिकट बाबू के मुताबिक 70 हजार के कैश में टिकट लौटाए जाने के बाद 32135 रुपया शेष बचा है।

इंसेट
मौत को करीब देख सहम गए यात्री
फतेहपुर। मूरी एक्सप्रेस में कई लोग फतेहपुर के भी सवार थे। उनमें एक थे- शहर के निवासी गढ़ीवा के इंद्र कुमार दीक्षित उर्फ रजोल। बकौल इंद्र कुमार, हादसे से चंद मिनट पहले ही उन्होंने पैर में पहने जूते उतारे थे। तभी तेज धमाका हुआ ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में थी। हादसा होते ही कूपे में अफरा-तफरी मच गई। वह जिस कूपे मेें बैठे थे, उसी कूपे से ट्रेन के अन्य कूपे अलग हो गए। इनमें से दो कूपे अलग होकर कर खेत में जा पहुंचे। चीख पुकार के बीच धूल के गुबारों ने सब कुछ ढक दिया। उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। इंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने मौत को पहली बार इतनी नजदीक से देखा।  

पानी के लिए बेहाल हुए यात्री
फतेहपुर। आदर्श रेलवे स्टेशन में सोमवार को सेवाएं तार तार नजर आई। बिजली गुल रहने से गर्मी व उमस से उबल रहे यात्री पानी की सप्लाई न मिलने से बेहाल हो उठे। मूरी एक्सप्रेस का टिकट कटा कर दिल्ली जाने के लिए आए धर्र्मेंद्र ने बताया कि वाटर कूलर में पानी नहीं है। जोधपुर हावड़ा से हावड़ा जाने के लिए आए बब्लू सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद वेंडरों ने पानी बोलत की कीमत बढ़ा दी है।

छह बजकर चार मिनट पर आई नंदन कानन
फतेहपुर। आदर्श रेलवे स्टेशन में नंदन कानन एक्सप्रेस ने शाम छह बजकर चार मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर ब्रेक लिया। इसके बाद कानपुर की ओर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने को यात्रियों के बीच होड़ मच गई। ट्रेन  में सवार थल सेना के जवान अर्जुन ने पानी के लिए स्टैंड पोस्ट में खड़ी महिला को सहारा दिया, तब जाकर वह कूपे में चढ़ सकी।


...और संगम हो गई रद
 फतेहपुर। मूरी एक्सप्रेस के हादसाग्रस्त होने से ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। शाम छह बजकर पांच मिनट पर स्टेशन में 4163 संगम एक्सप्रेस के रद होने की सूचना पर इस गाड़ी से सवार होने के लिए आए लोग मायूस हो गए। शहर के रघुवंशपुरम के आशीष भी इन्हीं में से एक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed