फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pareshani,pani,garmi

सूरज की किरणों से निकल रहे आग के गोला

Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
pareshani,pani,garmi
फतेहपुर। एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप बदन को झुलसा रही है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मुख्य बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचते हैं। गर्मी बढ़ने के बावजूद अभी तक पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं कराई है। राहगीर व मुसाफिरों को गला तर करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में सूरज की तपिश व लू के थपेड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुंह को गमछे व दुपट्टे से ढककर लोग गर्मी से बचाव करते हैं। शहर के मुख्य बाजार चौक सहित हरिहरगंज, देवीगंज, आईटीआई रोड में दोपहर में दुकानदार ऊंघते रहते हैं। इक्का-दुक्का खरीदार ही पहुंच रहे हैं। सड़कें पूरी तरह से सूनी पड़ जाती हैं।
विज्ञापन

भीषण तपिश में गला तर करने के लिए राहगीर व मुसाफिर इधर-उधर भटकते रहते हैं। सूरज की तपिश से घरों की दीवारें व छत गर्म हो जाती हैं। इससे पंखा और कूलर की हवाएं भी गर्म निकलने लगती है। पंखा, कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम हैं। नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक प्याऊ लगाने की सुधि नहीं ली। जिससे राहगीरों को पानी पीने के लिए दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में अधिकतम पारा दो डिग्री बढ़कर 43 पर पहुंच गया है। न्यूनतम पारा तीन डिग्री बढ़कर 25 पर पहुंच गया है। केवीके के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम पारा 41 और न्यूनतम पारा 22 डिग्री दर्ज किया गया था।
दिन--- अधिकतम-- न्यूनतम
सोमवार--- 41-- 22
मंगलवार--- 41--- 22
बुधवार---- 41--- 21
गुरुवार---- 41--- 22
शुक्रवार--- 42--- 22
शनिवार-- 43--- 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed