फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pareshani,kisaan,nalkoop

खराब पड़ा 20 साल से राजकीय नलकूप, सिंचाई प्रभावित

Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
pareshani,kisaan,nalkoop
बहुआ। असोथर ब्लॉक क्षेत्र के चक पैगंबरपुर मजरे करैहा में फसलों की सिंचाई के लिए लगा राजकीय नलकूप 20 साल से बंद है। ट्रांसफार्मर व तार भी गायब हो गए। किसानों की बार-बार मांग के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी नलकूप की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय नलकूप खंड के अनुसार 135 एफजी नंबर का राजकीय नलकूप वर्ष 1999 में लगाया गया था, जिससे करीब 50 हेक्टेयर की सिंचाई किसान करते थे। एक साल बाद ट्यूबवेल की मोटर जल गई और नलकूप से पानी सप्लाई बंद हो गई। मोटर बनने से पहले ही चोरों ने एक किलोमीटर तक का तार खोल लिया।
विज्ञापन

जब सिंचाई विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो 2001 में ट्रांसफार्मर, लोहे के पाइप भी चोरों ने पार कर दिया। किसानों के लगातार प्रयास के बाद बिजली सप्लाई चालू कराने के लिए वर्ष 2005 में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग ने नलकूप के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ट्रांसफार्मर भी नलकूप तक पहुंचने की बजाय गांव के ही नवाब सिंह के घर के पास रख दिया गया। 16 साल से अधिक का समय होने के कारण वह ट्रांसफार्मर भी कबाड़ हो गया। किसान मनोज निषाद, विधि चंद्र सिंह, राजपति सिंह, पूरन सिंह, शिवभोला सिंह, अशोक सिंह ने बताया कि सरकार की मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजकीय नलकूप को सही कराने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

राजकीय नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता किशनलाल ने बताया कि बिजली के तार लगाने और खराब ट्रांसफामर को सही कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। तार और ट्रांसफार्मर लगाने के बाद नलकूप चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed