{"_id":"62b8acbc5b1da938562ef0e0","slug":"palika-light-rahat-fatehpur-news-knp7044684140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइटर पर 27 लाख से लगेंगी लाइटें, सड़कें दिखेंगी चमाचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइटर पर 27 लाख से लगेंगी लाइटें, सड़कें दिखेंगी चमाचम
विज्ञापन
पटेल नगर से पत्थर कटा डिवाइडर रोड पर लाइटिंग के लिए लगाए गए पोल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पटेल नगर से पत्थरकटा चौराहे तक मार्ग प्रकाश के लिए 27 लाख रुपये से लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। डिवाइडर पर लाइटें लगाने का काम पिछले छह माह से बंद पड़ा था। लोगों का कहना है कि कम से कम शहर के मुख्य मार्ग को अंधेरे से निजात मिलेगी।
जिला योजना समिति के सदस्य और सभासद हाजी रजा ने बताया कि खंभे लाकर तार बिछाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि 10 दिनों के भीतर मार्ग पर लाइटें जलने लगें।
नगर पालिका ने शहर के पटेल नगर से पत्थरकटा चौराहे तक डिवाइडर युक्त सड़क का निर्माण 71 लाख रुपये से कराया था। डिवाइडर के ऊपर खंभे न लगाने से मार्ग की प्रकाश व्यवस्था बदहाल थी। शाम होते ही मार्ग में अंधेरा होने के कारण वीरानी छा जाती थी।
विज्ञापन
डिवाइडर मार्ग निर्माण के दौरान खंभों और तारों की शिफ्टिंग के समय पहले से लगी स्ट्रीट लाइटें हटा दी गई थीं। छह माह से लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा था। रात के अंधेरे में साइकिल और पैदल सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
ईओ मीरा सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का आर्डर दिया जा चुका है। वायरिंग करके खंभे लगवाए जा रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई मिलते ही पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
....................................