फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pain in the chaos told villagers to the Minister in charge

प्रभारी मंत्री को ग्रामीणों ने बताया अव्यवस्थाओं का दर्द

Wed, 02 May 2018 11:32 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 02 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pain in the chaos told villagers to the Minister in charge
माधौगढ़ गल्ला मंडी का निरीक्षण करते मंत्री। - फोटो : amarujala
रामपुरा-माधौगढ़। प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी ने मंगलवार को रामपुरा ब्लाक में रात्रि प्रवास किया व जन चौपाल लगाई। उन्होंने माधौगढ़ ब्लाक में क्रय केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर खामियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। स्वास्थ्य केंद्र से गेहूं क्रय केंद्रों तक मंत्री को ग्रामीणों की शिकायतें ही सुनने को मिलीं। अधिकारी भी योजनाओं की सटीक जानकारी मंत्री को न दे सके। कुछ भाजपाइयों ने एसडीएम माधौगढ़ की भी शिकायत की।   
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम प्रभारी मंत्री रामपुरा के उदोतपुरा गांव पहुंचे। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की ठीकठाक जानकारी न दे पाने पर कर्मचारियों व अधिकारियों की फटकार लगाई। भाजपा की क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता दोहरे के यहां रात्रि प्रवास किया। बुधवार सुबह लगभग पांच बजे मंत्री ने अधिकारियों के साथ मार्निंग फालोअप टीम के साथ सड़कों पर झाड़ू भी लगाई। पचनद के विकास की बात भी कही। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं पर अनदेखी की शिकायत की। इस पर मंत्री ने एसडीएम सौजन्य कुमार विकास को निर्देश दिए कि वह पांच मई को गांव में खुली बैठक कर समस्याओं का निस्तारण करें। माधौगढ़ के क्रय केंद्र में अचानक प्रभारी मंत्री को देख हड़कंप मच गया। किसानों ने तुलाई न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने केन्द्र संचालकों को फटकार लगाते हुए एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वे बाहर की दवाइयां न लिखें, शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


2022 तक होगी किसानों की आय दोगुनी: मंत्री
उरई। सरकारें किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कई ठोस कदम उठा रही है, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके। यह बात प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी ने स्वराज अभियान के अंतर्गत एक उत्सव गृह में किसान कल्याण गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि सन् 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। उन्होंने सरकार की योजनाएं भी गिनाईं। किसानों से कहा कि जिन केंद्रों पर गेहूं बेचने में परेशानी आ रही है उनकी शिकायत सीधे जिला प्रशासन से करें। जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान पंजीकरण कृषि विभाग में अनिवार्य रूप से कराएं, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, कृषि उप निदेशक अनिल पाठक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................

क्रय केंद्र बंद होने पर किसानों का हंगामा  
विधायक को घेरा लगाया शिकायतों का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा। आज मंडी परिसर में उस समय किसानों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया जब मंडी स्थित चार खरीद केंद्र बंद मिले। उन्होंने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख वहां के श्रमिक और मुनीम भाग खड़े हुए। सूचना पाकर विधायक नरेंद्र सिंह भी मंडी पहुंच गए। किसानों ने विधायक का घेराव कर अधिकारियों की शिकायत की। विधायक ने समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया।  

मंडी पर मौजूद किसान गयाप्रसाद, दस्सीराम, अशोक कुमार, संजय पुरवार, कमलेश कुशवाहा, वेद प्रकाश पाठक, जगत नारायण विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, विनोद, सुरेंद्र, रामबाबू ने विधायक के सामने आरोप लगाया कि मंडी में आरएफसीएयूपीसी, मां शारदा सहकारी समिति, मातृ भूमि सहकारी समिति नाम से खरीद केंद्र हैं। पिछले एक सप्ताह से किसानों को टरकाया जा रहा है। बुधवार को एक बोरी की खरीद नहीं की गई। जब केंद्र खुलते हैं तो किसानों से 50 किलो की जगह 52 किलो की तौल ली जाती है और प्रति कुंतल 60 से 70 रुपये सुविधा शुल्क भी लिया जा रहा है। विरोध करने पर भगा दिया जाता है और बदसलूकी की जाती है। दलाल भी मंडी परिसर में रह कर गेंहू तौल करवाते हैं। किसानों ने बताया कि कई दिन से मंडी में हैं लेकिन उनका गेहूं नहीं लिया गया। इससे वे लोग परेशान हैं, बुधवार को भी बगैर किसी सूचना के केंद्र बंद है। इस पर विधायक ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंडी समिति अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो किसान पहले आए हैं उनका गेंहू पहले खरीदा जाए एवं आने वाले अन्य लोगों को जल्द मंडी पास न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed