फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Paddy kept for weighing in homes, purchase center locked

Fatehpur News: घरों में तौल के लिए रखा धान, खरीद केंद्र में लगा ताला

Sat, 21 Feb 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Paddy kept for weighing in homes, purchase center locked
फोटो-06-धान क्रय केंद्र में बंद ताला। संवाद
असोथर। कस्बे के धान खरीद केंद्र में डेढ़ माह से ताला लटका होने और कागजों में धान की तौल दिखाने का किसानों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अभी भी करीब 40 प्रतिशत धान उनके घरों में रखा हुआ है।
विज्ञापन

सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य तीन बार बढ़ाया लेकिन मंडी परिसर में धान का कोई ढेर नहीं है। किसानों का आरोप है कि मिलरों के माध्यम से केवल कागजों में ही खरीद चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

किसान नकुल, धर्म, सरवन, दिनेश और संदीप ने कहा कि मंडी में तैनात चार मार्केटिंग इंस्पेक्टर ललित कुमार, रामदयाल तिवारी, अखिलेश यादव और शेखर मौर्य मिलरों की खरीद में सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से केंद्र का ताला खुलवाकर वास्तविक खरीद की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला खाद विपणन अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि कुछ किसान बनपुरवा के आए थे उनके धान की तौल के लिए कह दिया गया है। जैसे-जैसे लक्ष्य मिलता है वैसे-वैसे किसानों के धान की तौल कराई जा रही है।

फोटो-06-धान क्रय केंद्र में बंद ताला। संवाद

फोटो-06-धान क्रय केंद्र में बंद ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed