फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PAC constable's wife gets trapped and goes

Fatehpur News: पीएसी कांस्टेबल की पत्नी ने फंदे लगाकर दी जान

Sun, 20 Jul 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
PAC constable's wife gets trapped and goes
गाजीपुर। पीएसी कांस्टेबल की पत्नी ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर व पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। फंदा लगाने से पहले महिला ने शुक्रवार को पीएसी के अधिकारियों से पति पर मारपीट और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राधानगर थाने के बड़नपुर निवासी पूजा पासवान (22) की शादी 28 नवंबर 2024 को गाजीपुर थाने के पखरौली निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। वह वर्तमान में जिला रायबरेली में पीएसी में सिपाही के रूप में तैनात है। वह 11 जुलाई को छुट्टी लेकर गांव आया था। पत्नी कुछ दिनों पहले मायके गई थी। उसे पति के छुट्टी पर गांव आने की जानकारी नहीं थी। वह पति से मिलने शुक्रवार सुबह 10 बजे रायबरेली पीएसी वाहिनी के कार्यालय पहुंच गई। उसे पता लगा कि पति गांव में है। उसने पीएसी वाहिनी के अधिकारियों से पति के खिलाफ मारपीट और प्रताडि़त करने की शिकायत की। शिकायत पर कृष्ण कुमार अपने पिता रामदास व मां लूला के साथ पीएसी पहुंचे। वहां समझौता होने के बाद पूजा अपने भाई ललित संग ससुराल आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि भाई ललित रात को उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया था। कृष्ण कुमार को गांव पहुंचने में देर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घर का दरवाजा बंद होने पर पूजा ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों के मना करने पर नोकझोंक की। ग्रामीण वहां से चले गए। जिसके बाद छप्पर पर ही दुपट्टे के फंदे से लटक गई। इसके बाद परिजन पहुंचे। पति ने घटना देखकर थाने में सूचना दी। पुलिस ने पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज की मांग काे लेकर प्रताड़ित किए जाने पर आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed